AdWager

Sunday, 24 February 2013

ओहो बन्नी रानी गलियों में तेरा शोर

ओहो बन्नी रानी गलियों में तेरा शोर 
लगा रही परिक्रमा बन्ना चारों ओर |

सिर बन्नी के टीका सोहे 
टीके ऊपर बिंदिया, बिंदिया पे नाचे मोर 
लगा रही परिक्रमा बन्ना के चारों ओर  ||1||

कान बन्नी के झुमका सोहे 
झुमके ऊपर नथनी, नथनी पे नाचे मोर 
लगा रही परिक्रमा बन्ना के चारों ओर ||2||

गले बन्नी के हरवा सोहे 
हरवा ऊपर माला, माला पे नाचे मोर 
लगा रही परिक्रमा बन्ना के चारों ओर ||3||

हाथ बन्नी के चूड़ी सोहे 
चूड़ी ऊपर मेहंदी, मेहंदी पे नाचे मोर 
लगा रही परिक्रमा बन्ना के चारों ओर ||4||

कमर बन्नी के तगड़ी सोहे 
तगड़ी ऊपर गुच्छा, गुच्छा पे नाचे मोर 
लगा रही परिक्रमा बन्ना के चारों ओर ||5||

पैर बन्नी के पायल सोहे 
पायल ऊपर महावर, महावर पे नाचे मोर 
लगा रही परिक्रमा बन्ना के चारों ओर ||6||

No comments:

Post a Comment

AdWiger 3