ये गोटेदार चुनरी, निकली जब डाल के
छुरियां चल जाएँ मेरी, मतवाली चाल पे
टीका तो आया बन्नी, तेरी ससुराल से
बिंदिया तो आई तेरी, मीना बाज़ार से || 1 ||
ये गोटेदार चुनरी, निकली जब डाल के
छुरियां चल जाएँ मेरी, मतवाली चाल पे
झुमका तो आया बन्नी, तेरी ससुराल से
बाली तो आई तेरी, मीना बाज़ार से || 2 ||
ये गोटेदार चुनरी, निकली जब डाल के
छुरियां चल जाएँ मेरी, मतवाली चाल पे
चूड़ी तो आई बन्नी, तेरी ससुराल से
कंगना तो आया तेरा, मीना बाज़ार से || 3 ||
ये गोटेदार चुनरी, निकली जब डाल के
छुरियां चल जाएँ मेरी, मतवाली चाल पे
साड़ी तो आई बन्नी, तेरी ससुराल से
लहंगा तो आया तेरा, मीना बाज़ार से || 4 ||
No comments:
Post a Comment