लहंगे का रंग लाल बन्नो तेरे
लहंगे का रंग लाल बन्नो तेरे
सिर बन्नो के टीका सोहे
बिंदिया का रंग लाल || 1 ||
लहंगे का रंग लाल बन्नो तेरे
लहंगे का रंग लाल बन्नो तेरे
हाथ बन्नो के कंगना सोहे
चूड़ी का रंग लाल || 2 ||
लहंगे का रंग लाल बन्नो तेरे
लहंगे का रंग लाल बन्नो तेरे
सिर बन्नो के पल्लू सोहे
सिन्दूर का रंग लाल || 3 ||
लहंगे का रंग लाल बन्नो तेरे
लहंगे का रंग लाल बन्नो तेरे
नाक बन्नो के नथनी सोहे
गाल का रंग लाल || 4 ||
No comments:
Post a Comment