बन्नो कुर्सी पे बैठी रुमाल काढ़े
अपने बाबा से रुपया हजार मांगे
दादी रानी को काढ के दिखावे || 1 ||
अपने पापा से रुपया हजार मांगे
मम्मी रानी को काढ के दिखावे || 2 ||
अपने ताऊ से रुपया हजार मांगे
ताई रानी को काढ के दिखावे || 3 ||
अपने चाचा से रुपया हजार मांगे
चाची रानी को काढ के दिखावे || 4 ||
अपने भैया से रुपया हजार मांगे
भाभी रानी को काढ के दिखावे || 5 ||
अपने जीजा से रुपया हजार मांगे
दीदी रानी को काढ के दिखावे || 6 ||
No comments:
Post a Comment